फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबुन-डिटरजेंट के परीक्षण में जानवरों के इस्तेमाल पर रोक

Tue, 19 Apr 2016 09:25 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
जानवरों पर साबुन के परीक्षण पर रोक
विज्ञापन
जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (पेटा) ने सोमवार को दावा किया है कि सरकार ने साबुन और डिटरजेंट के निर्माण संबंधी परीक्षणों में जानवरों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
विज्ञापन


पेटा ने दावा किया कि उसे आरटीआई के जरिए पर्यावरण मंत्रालय की कमेटी का एक सर्कुलर मिला है। जानवरों के इस्तेमाल पर नियंत्रण और पर्यवेक्षण करने से संबंधित इस कमेटी ने साबुन और डिटरजेंट के परीक्षणों में जानवरों के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पेटा के अनुसार, 2014 में शुरू किए गए उसके अभियान का यह आखिरी कदम है। 

इससे पहले पेटा ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (बीआईएस) के साथ मिलकर परीक्षणों में जानवरों के इस्तेमाल को बंद कराया था। पेटा इंडिया की रिसर्च एसोसिएट दीप्ति कपूर ने कहा कि उपभोक्ताओं को यह जानकर खुशी होगी कि भारत में बने साबुन और डिटरजेंट के निर्माण में खरगोश, चूहे और गिनी पिग पर परीक्षण नहीं किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें