फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रकरण से भाजपा ने झाड़ा पल्ला, कहा- सपा का कोई नेता हमारे संपर्क में नहीं

Wed, 26 Oct 2016 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
सपा से निकाले गए प्रो रामगोपाल यादव से भाजपा ने किसी भी तरह के संपर्क से इंकार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सपा का कोई भी नेता हमारे संपर्क में नहीं है। पार्टी में विवाद का ठीकरा फोड़ने के लिए इस तरह की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि कि सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रामगोपाल पर भाजपा से मिल कर साजिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच से बचने के लिए रामगोपाल भाजपा से मिल गए हैं। सिंह ने कहा कि सपा में जारी महाभारत उसका आंतरिक मामला है। भाजपा का न तो इसमें कोई योगदान है और न ही सपा का कोई नेता हमारे संपर्क में है। सपा प्रमुख विवाद का हल नहीं निकाल पा रहे। ऐसे में ठीकरा फोड़ने के लिए इस विवाद से भाजपा को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुशासन, विकास और सपा-बसपा सरकार का भ्रष्टाचार पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा। सूबे की जनता ने दोनों के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी झेली है। सत्ता में आने पर भाजपा बसपा कार्यकाल में हुए एनएचआरएम घोटाले की जांच करा कर दोषियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें