फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक सौ फीसदी सटीक, वीडियो दिखाने की जरूरत नहीं: परिकर

Thu, 06 Oct 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले नेता देश के प्रति वफादार नहीं है। मीडिया ने सेना के पराक्रम के सबूत पेश कर दिए हैं। अब सरकार को वीडियो जारी करने की जरूरत नहीं रह गई है। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक सौ फीसदी सटीक रही। बड़े-बड़े देशों को सर्जिकल स्ट्राइक में ऐसी सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से आगरा के पंचकुइया स्थित जीआईसी ग्राउंड पर आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने आए रक्षा मंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से दुश्मन बौखला गया है। परिकर ने आगाह किया छोटे-मोटे हमले हो सकते हैं, इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है। हमें देश के भीतर बैठे गद्दारों से भी सतर्क रहना होगा। ऐसे लोगों की गतिविधियों के बारे में कोई सूचना मिलती है तो पुलिस या सेना को बताएं।

परिकर ने रक्षा मंत्री के पद की मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। कुछ लोगों को बुरा लग जाएगा लेकिन इतना कहना चाहूंगा कि देश की रक्षा के लिए जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक में जिगर और साहस के बल पर कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


‘देश की रक्षा के लिए हो जाता हूं टेढ़ा’

रक्षा मंत्री ने कहा, मैं सीधा व्यक्ति हूं, लेकिन जब देश की रक्षा का सवाल आता है तो टेढ़ा हो जाता हूं। रक्षा मंत्री को सीधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपने बारे में बताया कि वह पांच घंटे चैन की नींद सोते हैं। लेकिन दो रात एक पल भी नहीं सो पाए। एक तो जब छह डोगरा रेजीमेंट के जवान शहीद हुए। दूसरा, जब उड़ी में सेना के कैंप पर हमला हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें