फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Weather Report : नौतपे में लू का निकला दम, मानसून केरल की ओर बढ़ने का बना माहौल, जानिए मौसम का ताजा हाल

Fri, 27 May 2022 07:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगले पांच दिनों में भी देश में कहीं भी लू चलने की आशंका नहीं है। हालांकि, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में यह ज्यादा असर नहीं डाल पाएगा। 
विज्ञापन
बदला मौसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशवासियों को इस साल नौतपे में सताने वाली गर्मी से मिली राहत कायम रहने के पूरे आसार हैं। इस बीच, दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने का भी माहौल अनुकूल बन गया है। इसके केरल में पहुंचने को लेकर मौसम विभाग नजर रखे हुए है। उधर, एक और पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है। इससे एक दो दिनों में कई फिर बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि 27 मई को मानसून केरल पहुंच जाएगा, लेकिन गुरुवार को आईएमडी ने कहा कि 1 जून तक कभी भी यह केरल में दस्तक दे सकता है। पूर्व में 27 मई को केरल पहुंचने के अनुमान के बारे में मौसम विभाग ने कहा कि इसमें चार-पांच दिन आगे-पीछे की संभावना रहती है। विभाग के अनुसार नौतपे के अगले पांच दिनों में भी देश में कहीं भी लू चलने की आशंका नहीं है। हालांकि, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में यह ज्यादा असर नहीं डाल पाएगा। 

फिर तपने लगा राजस्थान
गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के बीकानेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में यह 42.8 डिग्री, चूरू में 42.5 डिग्री, नागौर और फलौदी में 42.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.3 डिग्री, धौलपुर में 42.2 डिग्री, जैसलमेर में 41.5 डिग्री, अजमेर में 40.6 डिग्री, जयपुर में 40.7 डिग्री, पिलानी-बाड़मेर में 40.5-40.5 डिग्री रहा। 
विज्ञापन


दिल्ली में भी लू का खतरा नहीं
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने की आशंका नहीं है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मगर पहाड़ी जिलों में अभी बारिश का क्रम जारी रहेगा। 

झारखंड समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश, उत्तराखंड में ओले

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें