लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कई तंज कसे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं उन्हें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मुस्कुराते हुए देख रहा हूं... लेकिन उनकी आंखों में घबराहट है, और वह मुझसे नज़रें नहीं मिला रहे हैं... मैं समझ सकता हूं... वह मेरी आंखों में नहीं देख सकते, मैं यह जानता हूं, क्योंकि वह सच्चे नहीं रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं लेकिन मैंन कभी नफरत नहीं फैलाई। मैं दिल से कहता हूं कि मैं प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस का आभारी हूं कि इन्होंने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया। इसके लिए मैं इनको धन्यवाद देता हूं। इन्होंने मुझे हिंदू होने का मतलब सिखाया। भाषण के बाद राहुल गांधी खुद जाकर प्रधानमंत्री मोदी के गले मिले।
राहुल गांधी ने कहा कि हर व्यक्ति देखता और समझता है कि प्रधानमंत्री की मार्केटिंग में कितना पैसा खर्च होता है। पीएम मोदी चौकीदार नहीं भागीदार हैं। बड़े कारोबारियों से PM के गहरे रिश्ते हैं। कारोबारियों को करोड़ों का फायदा मुझसे आंख नहीं मिला सकते पीएम मोदी।
प्रधानमंत्री नर्वस हैं, इसलिए मुझसे आंख नहीं मिला रहे हैं। कहीं न कहीं हिन्दुस्तानी को मारा, दबाया या कुचला जा रहा है, हत्या के दोषियों पर मोदी सरकार के मंत्री हार डालते हैं। पीएम का फर्ज बनता है कि दिल की बात देश को बताएं। राहुल गांधी ने कहा हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ जब देश की महिलाओं की रक्षा नहीं हो पा रही और पीएम मोदी इस पर एक शब्द नहीं कहते हैं।
चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जुमलों से किसान और दलित सभी पीड़ित हैं। 15 लाख वाला जुमला आज कहां है हकीकत का सामना करिए, दो करोड़ युवाओं को रोजगार का क्या हुआ। मोदी की मार्केटिंग में बिजनेसमैन पैसा लगाते हैं।
जीएसटी कांग्रेस लाई थी गुजरात सीएम ने विरोध किया था, हम एक ही जीएसटी लाना चाहते थे। मोदी सरकार ने छोटे दुकानदारों को ध्यान नहीं दिया। मोदी सरकार की बात सिर्फ बड़े बिजनेसमैन ही समझते हैं। जियो के विज्ञापन पर भी पीएम मोदी का फोटो लगा हुआ है। रोजगार के पूरे सिस्टम को ही दरकिनार कर दिया है मोदी सरकार ने।