फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव: वोटिंग से पहले ही बीजेडी ने लोकसभा से किया वॉकआउट

Fri, 20 Jul 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेडी सांसद
विज्ञापन

शुक्रवार को संसद भवन में मोदी सरकार के खिलाफ पहले एनडीए की सहयोगी रही टीडीपी अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। जिसपर फिलहाल बहस चल रही है। मामले को नाटकीय मोड़ देते हुए बीजू जनता दल ने प्रस्ताव पेश होने से पहले ही सदन से वॉकआउट कर लिया।

विज्ञापन


लोकसभा में पार्टी के नेता भर्तृहरि महताब ने सदन को बताया कि ना तो 10 साल की यूपीए सरकार ने और ना ही 4 साल की एनडीए सरकार ने उड़ीसा को कोई फायदा पहुंचाया है। इसी वजह से यह बहस उनके राज्य और लोगों के लिए प्रासंगिक नहीं है। उन्हें इसमें भाग लेने का कोई औचित्य नजर नहीं आता है।

बीजेडी का यह कदम नवीन पटनायक की राजनीतिक कुशलता दिखती है। उनका उठाया गया यह कदम राजनीतिक दूरदृष्टिता है। वह दिल्ली की राजनीतिक लड़ाई में हिस्सा लेने का कोई मतलब नहीं समझते हैं। बीजेडी का कदम जहां सत्ता पक्ष के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है वहीं विपक्ष के लिए बहुत बड़ा झटका है।
विज्ञापन


जहां एक तरफ सरकार ने उम्मीद नहीं की थी कि बीजेडी अविश्वास प्रस्ताव पर उसका समर्थन करेगी, वहीं पार्टी के 19 नेता भी सदन के बहुमत में शामिल थे। उनके वॉकआउट करने से सदन का बहुमत पहले से कम हो गया है। मतलब अब मोदी सरकार को और कम अंको के साथ सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा और वह बड़ी संख्या से जीत जाएगी।

बीजेडी का इस तरह से जाना विपक्ष के लिए तगड़ा झटका है क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए कांग्रेस अपने मतभेद भुलाकर सभी क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा के खिलाफ खड़ा कर सकती थी। हालांकि नवीन पटनायक ने यह संकेत दे दिया है कि वह किसी भी तरह के महागठबंधन में शामिल नहीं होना चाहते हैं। वह अपनी तरह की राजनीति करना जारी रखेंगे। वह ना तो भाजपा में और ना कांग्रेस का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें