फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव से पहले बैठक कर पीएम मोदी ने बनाया मास्टर प्लान

Fri, 20 Jul 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में चर्चा जारी है। अविश्वास प्रस्ताव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी और अनंत कुमार मौजूद रहे। इससे पहले संसद पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने संसद के प्रवेश द्वार पर विक्ट्री साइन दिखाया। शिवसेना और बीजेडी ने चर्चा के बाद सदन से वॉकआउट का फैसला लिया है।  

विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव सरकार निश्चिंत
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव सरकार के लिए इम्तिहान कम है बल्कि विपक्ष की परीक्षा ज्यादा है क्योंकि संख्या बल सरकार के साथ है। देखना दिलचस्प होगा कि सरकार के खिलाफ विपक्ष कितनी मजबूती से टिक पाता है। संख्या बल में यूं तो सरकार का पलड़ा भारी है लेकिन विपक्ष के चेहरे पर इसे लेकर कोई शिकन नहीं है। बीजेपी के पास अकेले दम पर बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ों से पांच सीट ज्यादा है, लेकिन चूंकि विपक्ष ने बहुमत पर अविश्वास जताया है लिहाजा सरकार ने अपनी पूरी ताकत दिखाने की रणनीति बना ली है ताकि विपक्ष ही नहीं पूरे देश को संदेश जाए कि मोदी सरकार कितनी मजबूत है। इसके लिए पार्टी और गठबंधन के तमाम ढीले पेंच कसे जा चुके हैं।
 
बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी समेत 4 सांसद रखेंगे पक्ष
बीजेपी की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह, बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह मस्त और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल पक्ष रखेंगे। अमित शाह और अनंत कुमार ने बीजेपी के इन नेताओं की लिस्ट तैयार की है। इस बीच संभावना यह भी जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस के सवालों पर पलटवार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें