फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 'वकीलों की गैरमौजूदगी में कल कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए', SCBA प्रमुख का CJI से आग्रह

Sun, 21 Jan 2024 06:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ram Mandir: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सीजेआई को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कल को सूचीबद्ध किए गए मामलों में वकीलों के पेश न होने पर प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। 
विज्ञापन
SCBA के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल। - फोटो : एक्स/आदिश अग्रवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने रविवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि अयोध्या के राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा समारोह' के दिन सूचीबद्ध मामलों के वकील पेश नहीं हो सकते हैं, जिसके चलते कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। सीजेआई को लिखे पत्र में एससीबीए प्रमुख आदिश अग्रवाल ने कहा कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एकसाथ मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं एससीबीए की कार्यकारी समति की ओर से यह पत्र लिख रहा हूं। ताकि, आप सुप्रीम कोर्ट की सभी पीठों को सलाह दें कि सोमवार को सूचीबद्ध किसी भी मामले में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते वकील के पेश न होने पर कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करें।' वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि समारोह सोमवार सुबह शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा। 

पत्र में आगे कहा गया है कि आप निसंदेह इस उत्सव के महत्व के बारे में जानते हैं। मेरे कुछ मुस्लिम भाइयों ने भी मुझसे संपर्क किया है कि मैं इस दिन के लिए छुट्टी घोषित कराने के लिए अनुरोध करूं। हम कार्य दिवसों के महत्व को जानते हैं। लेकिन, हम खासतौर पर आपसे यह आग्रह कर रहे हैं कि किसी भी मामले में वकील या वादी की गैरमौजूदगी में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कई न्यायाधीशों और वरिष्ठ कानून अधिकारियों को अयोध्या में आमंत्रित किया गया है। वे भी इस प्रार्थना समारोह में भाग ले सकते हैं। अग्रवाल ने कहा कि वह भी अयोध्या में प्रार्थना समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और ज्यादातर राज्य सरकारों ने लोगों को इस प्रार्थना समारोह में भाग लेने का अवसर प्रदान करने के लिए आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इसमें दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी शामिल है। राम मंदिर में सोमवार को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें