फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग और ड्रोन मिलना भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शत्रुता का सबूत: नित्यानंद राय

Tue, 01 Dec 2020 03:25 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरंगों और ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पड़ोसी देश की शत्रुता का सबूत है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में बल को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीमा के पास अनिश्चितता का माहौल है, क्योंकि सीमा पार से संघर्ष विराम समझौतों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है।

विज्ञापन



राय ने कहा कि हमारा पड़ोसी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरंगों और ड्रोनों का मिलना उस देश की शत्रुता का सबूत है।

राय ने दुर्गम इलाकों और खराब मौसम के बावजूद सीमाओं की रक्षा करने के लिए बल की प्रशंसा की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसी ‘‘महत्वपूर्ण आधिकारिक काम’’ के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद राय को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बीएसएफ शिविर में परेड कार्यक्रम दो घंटे से अधिक देरी से आरंभ हुआ। बीएसएफ की एक दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें