फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विपक्ष को एक करने की दिशा में कदम': नीतीश-तेजस्वी के साथ बैठक पर बोले राहुल, जानें बाकी नेताओं ने क्या कहा

Wed, 12 Apr 2023 03:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लड़ना और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस दौरान खरगे के साथ ही मौजूद रहे। सभी नेता विपक्षी एकता के मुद्दे को लेकर आपस में बैठक कर रहे थे। इस दौरान सिर्फ तेजस्वी ने कुछ नहीं बोला बाकी सभी नेताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। सभी विपक्षी नेताओं ने एकजुट होने पर सहमति दी है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल इस महीने के अंत में एक और बैठक करेंगे। इस दौरान खरगे और नीतीश सभी से बात करेंगे।

विज्ञापन


एकजुटता दिखाकर लड़ना है: खरगे

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लड़ना और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे। तेजस्वी जी, नीतीश जी, सभी हमारे नेतागण जो यहां बैठे हैं। हम सब उसी लाइन पर काम करेंगे।

गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास: नीतीश 

वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि गठबंधन को एकजुट करने का प्रयास किया गया है। हम सब साथ बैठेंगे और चीजों को तय किया गया है। हम लोगों की इस पर अंतिम तौर पर बात हो गई है। जितने लोग हमारे साथ सहमत होंगे, हम उनके साथ भी बात करेंगे। साथ में बैठने तो दीजिए, हम लोगों को।
विज्ञापन


विपक्ष का नजरिया विकसित करेंगे: राहुल  

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि जो नीतीश जी ने कहा कि विपक्ष को एक करने में बहुत एतिहासिक कदम लिया गया है। कितनी विपक्षी पार्टियों को इकट्ठा करना है। ये एक प्रक्रिया है। विपक्ष का जो भी नजरिया है, उसे हम विकसित करेंगे और जो भी पार्टियां विचारधारा की लड़ाई में साथ आना चाहती हैं उसको लेकर चलेंगे। जो संस्थानों पर आक्रमण हो रहा है, देश पर आक्रमण हो रहा है, उसके खिलाफ हम लड़ेंगे।

गौरतलब है कि बिहार में राजद-जदयू और कांग्रेस का गठबंधन है। तीनों ही पार्टियां इस महागठबंधन के अंतर्गत बिहार और लोकसभा चुनाव में भाजपा का सामना करने के कदमों पर चर्चा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें