फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार हत्याकांड की जांच CBI के हवाले, बढ़ सकती हैं शहाबुद्दीन की मुश्किलें

Wed, 14 Sep 2016 09:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
nitish kumar - फोटो : ani
विज्ञापन
बाहुबली और पूर्व सांसद मोहम्मद शाहबुद्दीन के 11 साल बाद जमानत पर रिहा होने के बाद आलोचना का शिकार हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई जल्दी ही इस मामले को अपने हाथ में लेने के लिए सीवान रवाना हो सकती है। शहाबुद्दीन पर राजदेव रंजन की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इससे पहले नीतीश कुमार ने शहाबुद्दीन को जमानत दिए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत जाने का फैसला कर चुके हैं। ऐसे में सीबीआई को जांच सौंपे जाने का सीधा मतलब शहाबुद्दीन पर एक बार फिर सरकारी शिकंजा कसना है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शाहबुद्दीन पर है राजदेव की हत्या की साजिश रचने का आरोप

शाहबुद्दीन - फोटो : getty
हिंदुस्तान अखबार के सीवान ब्यूरो प्रमुख राजदेव रंजन की इस साल मई में हत्या कर दी गई थी। आशा ने पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन पर इस हत्या की लगाया है। राजदेव रंजन की पत्नी आशा ने कहा है कि उनके पति की हत्या के कई महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें बिहार सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उनका कहना है, "मैं नीतीश कुमार से न्याय की उम्मीद तो नहीं करती हूं, लेकिन वो चाहें तो अब भी गलती सुधार सकते हैं। बिहार सरकार को मेरी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए, मेरी जान को खतरा है। शहाबुद्दीन मुझे नुक़सान पंहुचाने की कोशिश कर सकते हैं।"

 राजदेव रंजन की पत्नी आशा ने बिहार सरकार से मांग की है कि पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगता है कि सीवान के पूर्व सांसद की रिहाई में कुछ गलती हुई है तो तुरंत कार्रवाई करें ताकि शहाबुद्दीन को फिर गिरफ्तार किया जा सके।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें