गुजरात सरकार के ब्रांड अम्बेसडर हैं अमिताभ
- फोटो : BBC
करीब 1100 दलितों ने बॉलिवुड के महानायक और गुजरात टूरिज्म के ब्रांड एंबेस्डर अमिताभ बच्चन को बदबू गुजरात की शीर्षक से पोस्टकार्ड भेजे हैं। दलितों ने ये पोस्टकार्ड अपने ऊपर हो रही पीएम मोदी के गृह राज्य में जादतियों का विरोध जताते हुए लिखे हैं।
इस आयोजन को गुजरात के कलोल से एक सभा में दलित, ऊना दलित अत्याचार संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू किया गया है। अमिताभ को लिखे पोस्टकार्ड में कहा गया है कि मोदी जी के कहने पर आपने खुशबू गुजरात की देखी।
अब हमने मृत पशुओं की खाल निकालने का काम छोड़ दिया है। इसलिए कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में और देखिए बदबू गुजरात की। दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि सैकड़ों मरी हुए पशु पड़े हैं राज्य में और दलित चाहते हैं कि इस अमिताभ आएं और उनकी बदबू का आनंद लें।