फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस: गडकरी ने कहा- अब टेस्ट होगा कठिन, 69 फीसदी अंक जरूरी

Fri, 26 Mar 2021 03:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • गडकरी ने कहा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कुशल ड्राइवरों को लाइसेंस देने के लिए टेस्ट को कठिन बनाया गया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब कठिन टेस्ट पास करना जरूरी होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में बताया कि 69 फीसदी अंक पाने वालों को ही लाइसेंस दिया जाएगा। साथ ही चार व तीन पहिया वाहनों को बैक करने पर अच्छी पकड़ जरूरी होगी।

विज्ञापन


गडकरी ने लिखित जवाब में कहा, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कुशल ड्राइवरों को लाइसेंस देने के लिए टेस्ट को कठिन बनाया गया है। इसमें पिछले गेयर वाली गाड़ियों को बैक करना, दायीं और बायीं ओर सीमित जगह में पूरे निरंतर के साथ कुशलता से गाड़ी को बैक करने जैसे मुद्दों पर आवेदकों को परखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें