फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: नितिन गडकरी ने की काम की समीक्षा, 170 किमी की रफ्तार से दौड़ी कार

Sat, 18 Sep 2021 01:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गडकरी ने पहले हेलीकॉप्टर से क्षेत्र का निरीक्षण किया था, फिर रतलाम जिले के भुटेड़ा से टेस्ट ड्राइव लेकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की। ड्राइव के बाद गडकरी ने कहा, 'हमने पहले ही निर्माण कंपनी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि गुणवत्ता बेहतर रहे। इसलिए, गति परीक्षण सफल रहा।
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने एक्सप्रेसवे पर 170 किमी प्रति घंटा की गति से एक कार में सवारी कर गति परीक्षण भी किया।

विज्ञापन


उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे भाजपा सांसद लोकेंद्र पाराशर ने केंद्रीय मंत्री के स्पीड-टेस्ट ड्राइव को साझा करने के लिए ट्विटर पर डाला था।
 



पहले हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गडकरी ने पहले हेलीकॉप्टर से क्षेत्र का निरीक्षण किया था, फिर रतलाम जिले के भुतेड़ा से टेस्ट ड्राइव लेकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की। ड्राइव के बाद गडकरी ने कहा, 'हमने पहले ही निर्माण कंपनी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि गुणवत्ता बेहतर रहे। इसलिए, गति परीक्षण सफल रहा। इस राजमार्ग के लिए 120 किमी / घंटा की गति प्रस्तावित की जा सकती है।'
विज्ञापन

 

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, 'मैंने मध्यप्रदेश में अब तक सड़क परियोजनाओं के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मैं आने वाले दिनों में सड़क परियोजनाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपये और मंजूर करने जा रहा हूं।' 

45 मिनट से अधिक समय तक चले निरीक्षण के दौरान गडकरी के साथ सांसद गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, सुधीर गुप्ता और रतलाम जिले के विधायक चेतना कश्यप मौजूद थे। मौके पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

मध्यप्रदेश के तीन जिलों से गुजरता है एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे मध्यप्रदेश के तीन जिलों से होकर गुजरता है, जिनमें रतलाम, मंदसौर और झाबुआ शामिल हैं। यह एक्सप्रेसवे मध्यप्रदेश में 245 किलोमीटर तक है। इसका निर्माण कार्य 2022 तक पूरा होने का अनुमान लगाया गया है। पहले चरण में आठ लेन बनाने का प्रस्ताव है, बाद में इसे 12 लेन किया जाएगा। आठ लेन का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा।

गुजरात के भरूच में भी किया निरीक्षण
इस बीच, गडकरी ने गुजरात के भरूच में भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। एक्सप्रेसवे के तहत राज्य में 60 पुल, 17 इंटरचेंज, 17 फ्लाईओवर और रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इस दौरान गडकरी ने उस क्षेत्र का भी निरीक्षण किया जहां एक दिन में सबसे तेज सड़क निर्माण का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था, यह 2.5 किलोमीटर फोर लेन कंक्रीट रोड और 25 किलोमीटर तक एक लेन सोलापुर-बीजापुर सड़क है। बता दें कि गुजरात में 35,100 करोड़ रुपये की लागत से 423 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें