फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NITI Aayog 4th Health Index: समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में केरल सबसे अच्छा राज्य, उत्तर प्रदेश में सबसे दयनीय स्थिति 

Mon, 27 Dec 2021 02:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीति आयोग द्वारा जारी स्वास्थ्य सूचकांक वर्ष 2019-20 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बड़े राज्यों में केरल तो छोटे राज्यों में मिजोरम शीर्ष पर है। नीति आयोग ने विश्व बैंक की तकनीकी सहायता से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से रिपोर्ट तैयार की है। 
विज्ञापन
NITI Aayog
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना ने देश भर की खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के सामने उजागर किया है। इस बीच नीति आयोग ने उन राज्यों की सूची जारी की है, जहां समग्र स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और जिन राज्यों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। नीति आयोग के चौथे स्वास्थ्य सूचकांक के मुताबिक, समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन के मामले में बड़े राज्यों में केरल एक बार फिर से शीर्ष पर है। वहीं उत्तर प्रदेश में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु व तेलंगाना दूसरे व तीसरे स्थान पर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु व तेलंगाना स्वास्थ्य मानकों के मामले में क्रमशः दूसरे व तीसरे पायदान पर है। वहीं छोटे राज्यों में मिजोरम समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन में शीर्ष पर है। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली व जम्मू-कश्मीर अब तक समग्र प्रदर्शन के मामले में निचले पायदान पर थे, लेकिन स्थिति में सुधार करने के मामले में दोनों राज्य अग्रणी स्थिति में पहुंच गए हैं। इसी तरह रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2018-19 के मुकाबले उत्तर प्रदेश वर्ष 2019-20 में स्थिति में सुधार करने के मामले में शीर्ष पर है।

रिपोर्ट के अनुसार, भले ही केरल और तमिलनाडु सूचकांक में क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर काबिज हों, लेकिन वृद्धिशील प्रदर्शन के मामले में दोनों राज्य 12वें व आठवें स्थान पर रहे। वहीं तेलंगाना ने समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ वृद्धिशील प्रदर्शन दोनों में तीसरा स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


यूपी के बाद बिहार और मध्यप्रदेश का प्रदर्शन भी खराब
सूचकांक में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है तो बिहार और मध्य प्रदेश की भी स्थिति दयनीय है। दोनों राज्य खराब प्रदर्शन के मामले में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं राजस्थान समग्र प्रदर्शन व वृद्धिशील प्रदर्शन दोनों के मामले में सबसे कमजोर राज्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें