फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nipah Virus: बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित दो नर्सों में से एक की हालत ठीक, दूसरी गंभीर; निगरानी में सरकार

Fri, 16 Jan 2026 10:55 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित दो नर्सों में से एक की हालत में सुधार हुआ है, जबकि दूसरी नर्स की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज आईसीसीयू में किया जा रहा है और जिन लोगों का इनके संपर्क में होना पाया गया, उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
निपाह - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में निपाह वायरस से संक्रमित दो नर्सों में से एक की हालत में सुधार हुआ है, जबकि दूसरी नर्स की स्थिति अभी भी बहुत गंभीर है। अधिकारी ने कहा पुरुष नर्स की स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन महिला मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मरीजों का इलाज आईसीसीयू में किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मरीजों के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति, जिनमें स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं, में अब तक वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है। जानकारी के अनुसार, बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की दो नर्सें, जिनमें से एक हाउस स्टाफ सदस्य है, निपाह वायरस के लक्षण दिखाने के बाद बेलिआघाटा आईडी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

ये भी पढ़ें:- RSS: 'अगर भारत में कुछ होता है, तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', क्यों संघ प्रमुख भागवत ने कही यह बात?
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा वर्तमान में हमारे राज्य में केवल दो निपाह मामले हैं। हम स्थिति पर करीबी निगरानी रख रहे हैं। जिन लोगों का इन दो मरीजों के संपर्क में होना पाया गया, उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है और लगातार स्वास्थ्य जांच की जा रही है। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय जनता को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


निपाह वायरस क्या है?

  • निपाह वायरस एक गंभीर और जानलेवा जूनोटिक रोग है, जिसका मतलब है कि ये जानवरों से इंसानों में फैलता है। 
  • चमगादड़ों के लार और मूत्र से दूषित खाद्य पदार्थ भी संक्रमण का कारण हो सकते हैं।
  • यह वायरस इंसानों में बुखार, सिरदर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ देता है।  
  • साथ ही मस्तिष्क की सूजन जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है।
  • इसलिए जल्दी रोकथाम और नियंत्रण बहुत जरूरी है।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें