फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दी राहत की खबर, कहा- चार दिनों में एक भी केस नहीं

Wed, 20 Sep 2023 05:06 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल की रक्षा मंत्री वीना जॉर्ज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अबतक अब तक परीक्षण किए गए 323 नमूनों में से 317 नमूनों का परीक्षण नेगेटिव और 6 नमूनों का परीक्षण पॉजिटिव रहा है। 
विज्ञापन
निपाह वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में बढ़ते निपाह वायरस के प्रकोप के बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक बड़ी जानकारी दी है जो राज्य के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले चार दिनों में एक भी निपाह का मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अबतक अब तक परीक्षण किए गए 323 नमूनों में से 317 नमूनों का परीक्षण नेगेटिव और 6 नमूनों का परीक्षण पॉजिटिव रहा है। 11 लोग आइसोलेशन में हैं।' स्वास्थ्य मंत्री से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कोझिकोड जिले में सामने आया निपाह का प्रकोप अब नियंत्रण में है। उन्होंने ये भी कहा कि खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है। 

पिछले कुछ दिनों में निपाह वायरस का संक्रमण तेजी से केरल में फैल रहा था। इस वायरस से कोझिकोड जिला अधिक प्रभावित हुआ है। खतरे को ध्यान में रखते हुए यहां के सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिलहाल 24 सितंबर तक बंद रखा गया है। केरल में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पड़ोसी राज्य भी अलर्ट पर हैं। पड़ोसी राज्य में निपाह के प्रकोप के बाद कर्नाटक सरकार ने दिशानिर्देश जारी करके केरल के प्रभावित क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें