फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपाह का खतरा: कर्नाटक ने केरल से लगती सीमाएं सील कीं, दक्षिण कन्नड़ जिले में अलर्ट जारी

Tue, 07 Sep 2021 06:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बंगलूरू

सार

केरल में 12 साल के बच्चे की मौत के बाद पड़ोसी राज्यों में दहशत का माहौल है। तमिलनाडु व कर्नाटक संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
निपाह वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निपाह वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक ने केरल से लगती सीमाओं को सील कर दिया है। दक्षिण कन्नड़ जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिले के उपायुक्त केवी राजेंद्र ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है और स्वास्थ्य विभाग से एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


उपायुक्त राजेंद्र ने कहा कि दक्षिण कन्नड़ की सीमा केरल से लगती है और यहां से काफी लोग नौकरी और शिक्षा के लिए आते हैं। एहतियातन सीमा के इलाके में टीकाकरण और जांच को बढ़ा दिया गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विशेषज्ञों को निर्देश दिए हैं कि निपाह को लेकर अध्ययन कर इससे निपटने के तरीके के बारे में अपने सुझाव दें। 

सीमा के इलाके में टीकाकरण और जांच को बढ़ा दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार को भी सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं, केरल में निपाह वायरस से जान गंवाने 12 वर्षीय बच्चे के करीबी संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि बच्चे के करीबी संपर्क में आए आठ लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिनमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन सितंबर को केरल के कोझिकोड के 12 वर्षीय बच्चे की निपाह वायरस के कारण मौत हो गई थी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री जार्ज ने बताया कि आठ लोगों के 24 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब और सैंपलों की जांच की जा रही है।

कर्नाटक सरकार ने जारी किया परामर्श
राज्य सरकार की ओर से ताजा हालात को लेकर मंगलवार को एक परामर्श भी जारी किया गया। इसमें कर्नाटक सरकार ने कहा है कि लोगों को अक्तूबर के अंत तक केरल जाने से बचना चाहिए। शैक्षणिक/नर्सिंग/पैरामेडिकल संस्थानों के अफसरों, अस्पतालों, कारखानों आदि के मालिकों से अपने कर्मचारियों आदि जो जो कर्नाटक नहीं लौटे हैं को अक्तूबर के अंत तक वापसी स्थगित करने का निर्देश देने के लिए भी कहा गया है।

कर्नाटक सरकार ने उन सभी छात्रों और कर्मचारियों से जो अभी तक केरल से कर्नाटक नहीं लौटे हैं, कहा है कि केरल में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अक्तूबी 2021 के अंत तक राज्य में अपनी वापसी को टालने या स्थगित कर दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें