फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: गड़ा खजाना पाने के लालच में नौ साल के बच्चे की चढ़ाई बलि, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 03:02 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव के मैदान में खेलते समय बच्चे का अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसका गला काट दिया और शव को आधा जमीन में गाड़ दिया। चारों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मानव बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि नरबलि देने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गड़ा खजाना पाने के लालच में मालेगांव तालुका में 16 जुलाई को यह सनसनीखेज घटना हुई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोहेन शिवार गांव के मैदान में खेलते समय बच्चे का अपहरण किया गया था। आरोपियों ने उसका गला काट दिया और शव को आधा जमीन में गाड़ दिया। 18 जुलाई को शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। चारों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान उमाजी मोरे (42), रोमा मोरे (25), रमेश सोनावने (21) और गणेश सोनावने (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें