फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनेगा दबाव: ओडिशा में होगी बारिश, इन शहरों में आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 23 Jul 2023 02:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने एक बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती दवाब के कारण ओडिशा के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनेगा। दवाब के कारण 24 जुलाई के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्रप्रदेश के करीब दवाब का निर्माण होगा। ओडिशा में फिलहाल, हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

धान के कारण होगा फायदा

विज्ञापन

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने एक बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती दवाब के कारण ओडिशा के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। जानकारों का कहना है कि हल्की बारिश के कारण धान की फसलों की बुवाई में फायदा होगा।

भूस्खलन की संभावना है
आईएमडी ने निचले इलाकों के लिए पुर्वानुमान जाताया है। बुलेटिन के अनुसार, निचले इलाकों में जलभराव अस्थाई तौर पर जारी रहेगा। शहरी इलाकों में यातायात की भीड़ के साथ-साथ कई इलाकों में भूस्खलन की भी संभावना है। आईएमडी ने 23 जुलाई के लिए पीली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजम, कंधमाल, बौध, बोलांगीर, सोनेपुर, बारगढ़, संबलपुर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, सोनपुर, बोलांगीर, नयागढ़ और कंधमाल से मध्यम बारिश हुई। इसके साथ यहां बिजली गिरने की खबरें आई हैं। बिजली से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें