फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कोरापुट जिले में वैन पलटने से 9 लोगों की मौत, 13 घायल

Mon, 01 Feb 2021 01:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा में पलटी वैन.... - फोटो : ani
विज्ञापन

ओडिशा में कोरापुट जिले के कोटपूत में एक वैन के पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं। कोरापुट के डीएम मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि यात्री ओडिशा के सिंधिगुड़ा गांव से छत्तीसगढ़ के कुल्टा गांव की ओर जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

  यह भीषण हादसा रविवार रात को हुआ। ये सभी लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



महाराष्ट्र में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, आठ घायल
महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड के पास दो वाहन आपस में टकराने से सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वाले तीन व्यक्ति पुणे के पहलवान थे और कोल्हापुर से कार में वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें