फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियाई महिला ने गर्भाशय में छिपा रखी थी कोकीन, एक्स-रे मशीन से चला पता

Tue, 10 Jul 2018 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

मादक द्रव्य निरोधक ब्यूरो (एनसीबी) ने महानगर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। 31 साल की महिला ने अपने निजी अंग के अलावा गर्भाशय में कोकीन छिपा रखा था। एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी महिला को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। वह मुंबई से यहां पहुंची थी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डेविड ब्लेसिंग नामक उस महिला के बैग से एलएसडी नामक नशीली दवा बरामद की गई। जबकि उसके निजी अंग से 12 ग्राम कोकीन बरामद हुई। महिला ने बताया कि उसने शरीर के भीतर भी कोकीन छिपा रखी है जिसे वह उसे खुद नहीं निकाल सकती। एयरपोर्ट पर लगी एक्सरे मशीन से महिला के शरीर में कोकीन होने का पता चला था। श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के बाद उसके गर्भाशय में कोकीन होने की जानकारी मिली। 

महिला अस्पताल में है जहां उसकी मेडिकल जांच हो रही है। गर्भाशय से ऑपरेशन के जरिए कोकीन निकाली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि शरीर से कोकीन निकालने के बाद ही नशीली दवाओं की कीमत का आकलन किया जाएगा। महिला के पासपोर्ट की भी जांच की जा रही है। इससे पहले 29 जून को रेलवे पुलिस ने यहां कोलकाता स्टेशन के बाहर पांच चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली एम्फेटामाइन नामक नशीली दवा बरामद की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें