फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित आईएएस अधिकारी से सोने की तस्करी मामले में एनआईए ने की दूसरी बार पूछताछ

Tue, 28 Jul 2020 06:37 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोच्चि
विज्ञापन
सोना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने निलंबित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर से दूसरी बार सोमवार को पूछताछ की। यह कार्रवाई सोने की तस्करी मामले में की गई। उन्हें जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले 23 जुलाई को एनआईए की टीम ने करीब पांच घंटे तक उनसे सवाल जवाब किए थे।

विज्ञापन


सोने की तस्करी मामले के आरोपियों से करीबी संबंधों का खुलासा होने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के प्रमुख सचिव के पद से शिवशंकर को हटा दिया गया था और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की जांच कर रहे कस्टम विभाग ने भी उनसे करीब नौ घंटे की पूछताछ की थी। एनआईए इस मामले में अब तक चार आरोपियों सरित पीएस, स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और फैजल फरीद के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

केटी रमेश से पूछताछ की कस्टम की याचिका खारिज

कोच्चि की एक अदालत ने सोमवार को कस्टम विभाग की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने केटी रमेश से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। याचिका में कहा गया था कि मामले की मॉड्स ऑपरेंडी समझने के लिए आरोपी से और पूछताछ किए जाने की जरूरत है। रमेश को 12 जुलाई की सुबह मलप्पुरम में वेट्टातूर से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें