फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन से होगा अयोध्या राम जन्म भूमि समारोह का लाइव, भाकपा ने किया विरोध

Tue, 28 Jul 2020 06:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राम मंदिर, अयोध्या - फोटो : ram mandir bhoomi pujan
विज्ञापन

अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम जन्म भूमि पूजन समारोह को दूरदर्शन पर लाइव दिखाने के मामले पर विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (भाकपा) के विनय विषम ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सोमवार को पत्र लिखकर इस आयोजन के लाइव दिखाने का विरोध किया।

विज्ञापन


उन्होंने इसे देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का हनन करार दिया है। उन्होंने लिखा इससे देश की अनेकता में एकता की छवि को ठेस पहुंचेगी। अयोध्या में राम मंदिर का मामला काफी समय तक विवाद और धार्मिक कट्टरता के चलते वैमनस्य का सबब बना था। इसलिए देश की सार्वभौमिक अखंडता की रक्षा के लिए भूमि पूजन समारोह को राष्ट्रीय चैनल पर नहीं दिखाया जाना चाहिए।
विज्ञापन




बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले आयोजन का लाइव प्रसारण करने का फैसला किया था। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें