फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेगा शिकंजा : आईएस की साजिशों की सूचना देने के लिए एनआईए ने जारी किया हॉटलाइन नंबर  

Fri, 17 Sep 2021 05:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआईए ने आईएस से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर जारी किया है। क्या क्या खुलासे किए एनआईए ने जानिए। 
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस्लामिक स्टेट को लेकर नए तथ्य सामने रखते हुए सूचना देने के लिए नया हॉटलाइन नंबर जारी किया है। एनआईए ने कहा कि उसने आतंकी हमले के कुल 37 केसों की जांच की जिसकी साजिश और फंडिंग आईएस ने की थी। 
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि आईएस ऑनलाइन प्रोपगैंडा चलाकर देश में अपनी जड़े फैलाने की कोशिशों में जुटा है। एनआईए ने कहा कि इस तरह की किसी भी गतिविधि नजर आने पर उसकी सूचना तुरंत दें।

एनआईए ने आईएस से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के लिए हॉटलाइन नंबर भी जारी किया है। 011-24368800 पर ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना दी जा सकती है। सोशल मीडिया पर प्रचार करने या युवकों को बहकाने जैसे मामलों की सूचना इस नंबर पर तुरंत दी जा सकती है।
विज्ञापन

 

एनआईए ने 16 सितंबर को तमिलनाडु में तलाशी अभियान चलाया था और मदुरई हिज्ब-उत-तहरीर मामले में एक संदिग्थ को गिरफ्तार किया था। जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी शख्स ने हिज्ब-उत-तहरीर के नाम पर इस्लामिक स्टेट को दोबारा जिंदा करने और भारत सहित दुनिया में शरिया लागू करने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें