फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष एनआईए अदालत ने वर्द्धमान विस्फोट मामले में 19 लोगों को सुनाई छह से 10 साल की सजा

Fri, 30 Aug 2019 07:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोलकाता की विशेष एनआईए अदालत ने 2014 के वर्द्धमान विस्फोट मामले में शुक्रवार को चार बांग्लादेशी समेत 19 लोगों को छह से 10 साल जेल की सजा सुनाई है। सभी 19 लोगों को देश के खिलाफ साजिश रचने और युद्ध छेड़ने और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन


सजा सुनाए गए 19 में से चार बांग्लादेशियों को 10 साल की कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा पूरी होने के बाद उन्हें वापस उनके देश भेज दिया जाएगा। दो महिलाओं और एक युवक, जिसने छात्र होने का दावा किया था को छह साल कारावास की सजा सुनाई है।

बाकी 12 दोषियों को 8 साल से लेकर 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है। एनआईए के वकील श्यामल घोष ने कहा कि मामले के बाकी 12 आरोपियों का ट्रायल जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि कि एनआईए अदालत चार बांग्लादेशियों सहित 19 लोगों को दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों ने अदालत के समक्ष अपने अपराधों को कबूल किया है।

गौरतलब है कि 2014 में दो अक्तूबर के दिन बर्द्धमान के खागड़ागढ़ में स्थित एक दो मंजिला इमारत में बम तैयार करते वक्त बड़ा विस्फोट हुआ था जिसमें जेएमबी के दो आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें