फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: खालिस्तानी आतंकी मनप्रीत सिंह 'पीटा' के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट, KTF के लिए पैसों की वसूली करने का आरोप

Thu, 04 Jan 2024 07:29 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआईए ने आतंकी अर्शदीप सिंह के सहयोगी मनदीप सिंह 'पीटा' के खिलाफ चार्जशीट दायर की हैं। मनदीप सिंह 'पीटा' पर पाकिस्तान सीमा से हथियार इकट्ठा करना, आतंकी संगठन केटीएफ के लिए पैसा वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला के करीबी सहयोगी मनप्रीत सिंह 'पीटा' के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आरोप पत्र दाखिल किया हैं। कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के संचालक अर्श डल्ला के इशारों पर मनप्रीत सिंह 'पीटा' फिलीपींस से जबरन वसूली नोड के रूप में काम कर रहा था। पीटा भारत-पाकिस्तान सीमा से हथियार इकट्ठा करने और केटीएफ के लिए धन जुटाने के लिए जबरन वसूली कॉल करने में सक्रिय रूप से शामिल था। भारत सरकार ने फरवरी 2023 में केटीएफ को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन


क्या है खालिस्तान टाइगर फोर्स
खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ)- यह एक उग्रवादी संगठन है और इसका उद्देश्य पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है। ये भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है। पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

कौन हैं अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला?
कनाडा में रह रहा गैंगस्टर से आतंकी बना अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पंजाब पुलिस के मोस्टवांटेड अपराधियों में से एक है। वह क्लास-ए गैंगस्टर से आतंकवादी बना और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ ) का गुर्गा है। साल 2020 में वह अपने एक साथी सुखा की हत्या कर कनाडा भाग गया था। इसके बाद उसने अपने संपर्क पाकिस्तान समेत कई देशों में बनाए। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें