मानव तस्करी में संलिप्तता के लिए त्रिपुरा के कई क्षेत्रों से पांच लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी है। अधिकारी ने कहा कि एनआईए की टीमें गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्य पहुंची, जहां से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बीएसएफ के साथ मिलकर दिया ऑपरेशन को अंजाम
मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने बीएसएफ की मदद से ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस को इस योजना के बारे में सूचित नहीं किया गया था। बता दें बीएसएफ महानिदेशक नितिन अग्रवाल द्वारा राज्य का दौरा करने और बिना बाड़ वाली सीमाओं का निरीक्षण करने पर जोर देने के कुछ दिनों बाद ये पांच गिरफ्तारियां की गई हैं।
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की कार्रवाई
बांग्लादेश से मानव तस्करी को बढ़ावा देने के आरोप में कम से कम पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आठ नंवबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार सीमावर्ती जिलों में अभियान चलाया था। अवैध प्रवासियों की सीमा पार आवाजाही को को लेकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। 21 दिसंबर को नितिन अग्रवाल ने एनसी नगर बीओपी का निरीक्षण किया था और घुसपैठ को रोकने के लिए बाड़ में अंतराल को भरने की आवश्यकता पर जोर दिया था।