फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: आतंकी साजिश मामले में एनआईए का एक्शन, तीन लोगों को किया गिरफ्तार; लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने का आरोप

Tue, 08 Jul 2025 11:31 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बड़े साजिश मामले में कर्नाटक के बेंगलुरु और कोलार में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में केंद्रीय जेल बेंगलुरु के मनोचिकित्सक डॉ. नागराज, सशस्त्र पुलिस बल के एएसआई चान पाशा और फरार आरोपी जुनैद अहमद की मां अनीस फातिमा शामिल हैं।

विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का बड़ा एक्शन सामने आया है। इसके तहत एजेंसी ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु और कोलार जिलों में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां एक आतंकी साजिश के मामले में हुई हैं, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का नाम जुड़ा है। गिरफ्तार लोगों में केंद्रीय जेल, परप्पन अग्रहारा, बेंगलुरु के मनोचिकित्सक डॉ. नागराज, सशस्त्र पुलिस बल के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) चान पाशा और एक फरार आरोपी जुनैद अहमद की मां अनीस फातिमा शामिल हैं।

विज्ञापन


बता दें कि यह मामला 2023 में दर्ज हुआ था, जिसमें कुछ अपराधियों के पास से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और दो वॉकी-टॉकी सहित डिजिटल डिवाइस बरामद हुए थे। इनका इस्तेमाल बेंगलुरु में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: एसयूवी से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत, पुलिस ने कहा- भाजपा विधायक का बेटा चला रहा था कार
विज्ञापन


छापों के दौरान जब्त किए गए आपत्तिजनक दस्तावेज
एनआईए ने बताया कि छापों के दौरान आरोपियों के घर से डिजिटल डिवाइस, नकद पैसे, सोना और कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब तक इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मुख्य आरोपी जुनैद अहमद अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। हालांकि जांच एजेंसी ने कहा है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UGC Advisory: व्हाट्सऐप ग्रुप पर जूनियर्स को किया परेशान तो मानी जाएगी रैगिंग, यूजीसी ने दिए सख्त निर्देश

जांच में कौन-कौन सी बातें आई सामने?
गौरतलब है कि डॉ. नागराज पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद आतंकी कैदी टी. नसीर को मोबाइल फोन चुपचाप पहुंचाए। इसमें नागराज की एक सहयोगी पवित्रा भी शामिल थी। एएसआई चान पाशा ने 2022 में जेल से कोर्ट ले जाए जाने की सूचनाएं पैसे लेकर लीक की थीं। अनीस फातिमा पर आरोप है कि वह अपने बेटे जुनैद अहमद के जरिए जेल में बंद नसीर को पैसे पहुंचाती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें