फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंगः एनआईए ने फिर की गिलानी के बेटों से पूछताछ

Thu, 24 Aug 2017 11:56 PM IST
एजेंसी/ दिल्ली
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी
विज्ञापन
एक पखवाड़े में एनआईए ने दूसरी बार पाकिस्तान समर्थित अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दोनों बेटों से आतंकी फंडिंग जांच के मामले में पूछताछ की। कथित तौर पर इस मामले में जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद भी शामिल है।
विज्ञापन


इससे पहले नईम और नसीम से 8 अगस्त को पूछताछ की गई थी। गिलानी का बड़ा बेटा नईम एक सर्जन है जबकि नसीम, जम्मू-कश्मीर सरकार में एक कर्मचारी है। अधिकारियों के अनुसार, उनसे वित्तीय लेनदेन से संबंधित कुछ दस्तावेजों को लाने को कहा गया जो कि एनआईए की जांच के दायरे में हैं।

ये भी पढ़ें- बब्बर खालसा के खूंखार आतंकी जसवंत सिंह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे

87 वर्षीय बीमार पिता के बाद, पाकिस्तान के कट्टरपंथी समूहों में शामिल अलगाववादी संगठन तहरेक-ए-हुर्रियत का नेतृत्व करने के लिए नईम को प्राकृतिक उत्तराधिकारी के रूप में माना जा रहा है। एनआईए ने आतंकवादी फंडिंग का मामला दर्ज किया है और पाकिस्तान के जमात-उद-दावा के नेता हाफिज सईद और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को आरोपी के तौर पर नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें