फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचआरसी: सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह करने वाली युवती के मामले में दिल्ली पुलिस प्रमुख, यूपी डीजीपी को भेजा नोटिस

Thu, 02 Sep 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आत्मदाह करने वाली युवती के मामले में एक शिकायत का संज्ञान लिया है
  • आयोग ने मामले की चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने और पीड़िताओं के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन
nhrc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाली यौन उत्पीड़न का शिकार हुई युवती की मौत के बाद दिल्ली पुलिस प्रमुख और उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आयोग ने पाया कि यह दुखद है कि पीड़िता ने खुद को सिस्टम से पीड़ित होकर ऐसा कदम उठाया।

विज्ञापन


चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने और पीड़िताओं के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा
युवती ने बसपा सांसद अतुल राय पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था और इस मामले की सुनवाई न होने से दुखी होकर उसने अपने एक साथी के साथ 16 अगस्त सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी और दोनों की बाद में आरएमएल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

आयोग ने एक बयान में कहा है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आत्मदाह करने वाली युवती के मामले में एक शिकायत का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के डीजीपी, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा यूपी के डीजीपी को पीड़िताओं के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें