भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के एक शेल्टर होम से 15 नाबालिग लड़कियों को बचाया है। एनएचआरसी ने उन रिपोर्टों का संज्ञान लिया है जिनमें कहा गया है कि तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में एक बालिका गृह नें उसका प्रभारी 15 नाबालिग लड़कियों को बंदी बनाकर उनके साथ यौन शोषण कर रहा है।
एनएचआरसी ने संज्ञान लेते हुए बालिका गृह से लड़कियों को छुड़ा लिया है और प्रभारी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बचाई गई लड़कियों को एनएचआरसी ने सरकारी सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।