फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजूदा वित्तवर्ष की पहली छमाही में एनएचएआई ने 1,330 किमी लंबे हाईवे के ठेके दिए

Thu, 08 Oct 2020 06:11 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NHAI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान 47,289 करोड़ रुपये के 1,330 किमी हाईवे निर्माण की 40 परियोजनाओं के लिए ठेके आवंटित किए। एनएचएआई ने बयान जारी कर बताया कि ये पिछले साल की समान अवधि से 60 फीसदी अधिक हैं।

विज्ञापन


वित्तवर्ष 2019-20 की पहली छमाही में 828 किमी और 2018-19 में 373 किमी राजमार्ग निर्माण के ठेके दिए गए थे। इसके साथ ही इन परियोजनाओं के लिए 80 से 90 फीसदी जमीन का अधिग्रहण के साथ ही वन और पर्यावरण की मंजूरी भी ले ली गई है। एनएचएआई ने वित्तवर्ष 2020-21 में 4500 किमी की परियोजनाओं के ठेके आवंटित करने का लक्ष्य रखा है जो कि इससे ज्यादा भी हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें