ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को वनडे में लगातार 21वीं जीत दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आखिरी वनडे मैच में रिकॉर्ड 232 रन से हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ उन्होंने रिकी पोंटिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के 2003 के लगातार सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर राचेल हेंस (96) और एलिसा हीली (87) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 144 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 325 रन बनाए। उसके बाद न्यूजीलैंड को 93 रन पर ढेर कर दिया। एमी सैटरवेट (41) और मैडी ग्रीन (22) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाईं। कप्तान मेग लैनिंग चोटिल होने के कारण नहीं खेली। उनकी जगह हेंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई की।