फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी ने गंगा में प्रदूषण पर नजर रखने वाली समिति का कार्यकाल बढ़ाया, जानिए कब तक का दिया विस्तार

Sat, 26 Dec 2020 06:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उस समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया है, जिसकी जिम्मेदारी गंगा नदी में प्रदूषण पर नजर रखने की। साथ ही यह देखने की है कि उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन किया जा रहा है या नहीं।

विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार कोई अन्य प्रभावी वैकल्पिक प्रणाली का गठन नहीं करती है, तब तक समिति को बंद करना उचित नहीं होगा।

पीठ ने कहा कि अत: निगरानी समिति का कार्यकाल फिलहाल छह महीनों के लिए बढ़ाया जाएगा। पीठ ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश राज्य के पास कोई और सुझाव है तो इसे सामने रखा जाए।
विज्ञापन


अधिकरण ने कहा कि उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवीएस राठौर की अध्यक्षता वाली समिति का शुरुआत में कार्यकाल छह महीने का ही था जिसे समय-समय पर बढ़ाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें