देश के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए ईंधन उपलब्ध कराने वाले न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स (एनएफसी) ने 2015-16 में 1503 मीट्रिक टन परमाणु ईंधन का उत्पादन किया है। यह एक नया विश्व कीर्तिमान है।
संस्था के सीईओ एन साईंबाबा के अनुसार देश को फिलहाल इतनी अधिक मात्रा में प्रेसराइज्ड हैवी वाटर रिएक्टर फ्यूल की जरूरत नहीं है।
देश के रिएक्टरों को चलाने के लिए केवल 750 टन ईंधन की आवश्यकता है लेकिन संस्था अपनी क्षमता को दिखाने के लिए अधिक उत्पादन कर रही है ताकि भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके। दरअसल 2030-31 तक 16,700 मेगावाट रिएक्टर स्थापित होने की उम्मीद है। एनएफसी डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी का एक भाग है।