महाराष्ट्र पुलिस ने पालघर जिले में एक फार्महाउस पर छापा मारकर नशीली दवाएं बनाने के ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद मीरा-भयंदर-विरार-वसई पुलिस ने रविवार को पालघर जिले के कवालपाड़ा इलाके में एक फार्महाउस पर छापा मारा। यह आदिवासी इलाका है। छापे में पता चला कि फार्महाउस में नशीली दवाएं बनाई जा रहीं थी। पुलिस ने फार्महाउस से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं।
मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लगने की खबर है। यह आग महावीर नगर के पवन धाम वीना संतूर बिल्डिंग में लगी है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
बंगलुरू में कार से साफ किए लाखों रुपये, सामने आया वीडियो
गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर कस्बे में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। बनासकांठा के कलेक्टर वरुणकुमार बरनवाल ने बताया कि छह कंक्रीट गार्डर या स्लैब, जो हाल ही में आरटीओ चेक पोस्ट के पास निर्माणाधीन पुल के खंभों पर लगाए गए थे, दोपहर में ढह गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि मलबे में दो और लोग हैं, क्योंकि ऑटोरिक्शा के साथ एक ट्रैक्टर भी कुचल गया है।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जमीन के गलत इस्तेमाल के मामले में सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) विधायक रवींद्र वायकर से छह घंटे तक पूछताछ की। दक्षिण मुंबई में ईओडब्ल्यू कार्यालय में वायकर से पूछताछ के बाद उन्हें शाम को जाने की अनुमति दे दी गई। वायकर की पत्नी मनीषा वायकर को ईओडब्ल्यू ने बुधवार को बुलाया है। विधायक और अन्य पर कथित तौर पर बृहन्मुंबई नगर निगम को गुमराह करने और अवैध रूप से एक लक्जरी होटल के निर्माण के लिए जनवरी और जुलाई 2021 के बीच धोखाधड़ी से एनओसी प्राप्त करने का आरोप है।
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर की पारंपरिक 'अराट्टू' शोभायात्रा के हवाईअड्डे के रनवे से गुजरने के दौरान सोमवार को यहां पांच घंटे के लिए उड़ान सेवाएं रोक दी गईं। जुलूस के मंदिर लौटने के बाद रात करीब नौ बजे उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हुईं। पूर्ववर्ती त्रावणकोर शाही परिवार के वर्तमान प्रमुख, श्री मूलम तिरुनल राम वर्मा ने मंदिर से पास के शंकुमुघम समुद्र तट तक शोभायात्रा का नेतृत्व किया। शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ छह हाथी भी हवाईअड्डे के रनवे से होते हुए समुद्र तट तक पहुंचे।