समाजवादी पार्टी ने यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए अपने 143 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
अपने प्रत्याशियों की घोषणा में सपा सबसे आगे रही है। गौरतलब है कि मुख्य प्रतिद्वंदी मानी जा रही भाजपा अभी अपने सांगठनिक मामलों में ही उलझी हुई है। ऐसे में सपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर मनोवैज्ञानिक लाभ ले लिया है।
वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार न घोषित होने पर चुटकी ली थी। पिछले दिनों हुए आईएएस वीक में उन्होंने कहा था कि अभी तो उनका दूल्हा कौन है, यही नहीं पता।
पूरी सूची पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मैं बचपन से ही भारत से नफरत करता थाः डेविड हेडली
हेडली
लश्कर के आतंकी रहे डेविड हेडली ने मुंबई कोर्ट में दिए अपने बयान में बताया कि वह बचपन से ही भारत से नफरत करता था और उससे बदला लेना चाहता था। इसी मंशा के साथ उसने आतंकी संगठन लश्कर ए तोएबा का दामन थामा।
उसने बताया कि जब वह छोटा था तो भारतीय प्लेन ने पाकिस्तान स्थित उसके स्कूल को बमों से उड़ा दिया था। जिसमें उसके स्कूल में काम करने वाले सभी लोग मारे गए थे। इसलिए बचपन से ही वह भारत का ज्यादा से ज्यादा नुकसान करना चाहता था।
मुंबई कोर्ट में वीडियो लिंक के जरिए चली लंबी सुनवाई के बाद हेडली के बयानों का क्रॉस एग्जामिनेशन कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तीसरे दिन उसने अपना बयान दर्ज कराया। उसकी आवाज में नफरत साफ नजर आ रही थी। उसने बताया कि जब वह 11 साल का था तब 7 दिसंबर 1971 को भारतीय जहाजों ने उसके स्कूल पर हमला किया। भारतीय जहाजों ने वहां जबरदस्त बमबारी की जिसमें वहां काम करने वाले सभी लोग मारे गए।
बागी विधायकों को हाईकोर्ट से झटका, हरक ने लिखा स्पीकर को खत
हरक सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
बागी विधायकों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। बागी आठ विधायकों की ओर से विधानसभा स्पीकर के फैसले के खिलाफ याचिका को नैनीताल हाईकोर्ट ने खारिज कर दी।
हाईकोर्ट ने कहा कि मामला विधानसभा का है और विधानसभा अध्यक्ष ही इसमें फैसला लेंगे। कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। वहीं बागी अब सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं।
गौरतलब है कि दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए गए नोटिस को बागी विधायकों ने हाईकोर्ट में चैलेंज किया है। जिसके बाद शुक्रवार को जस्टिस सुधांशु धूलिया की कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई।
वहीं हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद बागी विधायक हरक सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल को पत्र लिखा है। हरक सिंह ने पत्र में स्पीकर से 18 मार्च की सदन की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है।
इसके साथ ही हरक सिंह रावत ने 18 मार्च को सदन में मौजूद सभी सदस्यों की लिस्ट भी उपलब्ध कराने की मांग की है। हरक सिंह ने कहा कि उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। कहा कि वह जानना चाहते है कि उनपर आरोप किस आधार पर लगाए गए हैं। हरक ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें कानून में अपनी बात कहने का अधिकार है।
घर के सामने डेंटिस्ट की पीट-पीटकर हत्या, 1 महिला समेत 9 गिरफ्तार
डेंटिस्ट की हत्या के आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : ani
पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में बृहस्पतिवार देर रात रोड रेज के एक मामले में 40 साल के एक डेंटिस्ट की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने डेंटिस्ट पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला बोला।
हमलावरों में 4 जूवेनाइल भी थे। यह हादसा तब हुआ जब डेंटिस्ट पंकज नारंग अपने बेटे के साथ विकासपुरी स्थित घर में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद एक बाहर आकर गली में गिरी। उस वक्त उनका 8 साल का बेटा गेंद उठाने गया।
उसी वक्त एक तेज रफ्तार बाइक वहां से निकली जिसे रोकने में डॉक्टर नारंग का हाथ बाइकसवारों को लग गया। पुलिस का कहना है कि इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। जिसके बाद में वो दोनों अपनी बाइक वहीं छोड़कर चले गए।
पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया कि कुछ देर बाद ही दोनों बाइक सवार हॉकी स्टिक, बैट और लोहे की रॉड लेकर करीब दर्जनभर लोगों के साथ लौटे और डेंटिस्ट नारंग को पीटने लगे। ये लोग पास ही रहने वाले जेजे कॉलोनी से आए थे। इन लोगों ने नारंग पर शरीर समेत सिर पर भी कई वार किए।
पाकिस्तान में रॉ जासूस को गिरफ्तार करने का दावा, भारत का इनकार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भारतीय जासूस को पकड़ने के दावे को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह मामला पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारत के उच्चायुक्त के सामने उठाया था। इस पर जवाब देते हुए भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान में गिरफ्तार व्यक्ति का भारत सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। वो व्यक्ति पहले ही भारतीय नेवी से सेवानिवृत्त हो चुका है।
भारत का किसी भी देश के अंदरूनी मामलों में दखल देने में कोई रूचि नहीं है। भारत का मानना है कि पाकिस्तान में शांति और स्थिरता बनी रहे जोकि सभी के हित में है।
पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अधिकारियों का कहना है कि एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिफ गिरफ्तार किए गए भारतीय जासूस स्थानीय अलगाववादी लड़ाकों की मदद कर रहे थे।
अधिकारियों ने इसे बलूचिस्तान में जारी हिंसा में भारतीय हस्तक्षेप का स्पष्ट सबूत फरार दिया है। वहीं भारत ने अभी इस गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने बीबीसी से कहा, 'रॉ के एक सेवारत अधिकारी को दक्षिण ब्लूचिस्तान से पकड़ा गया है।'
उन्होंने कहा कि रॉ के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह बात साबित हो गई है कि बलूचिस्तान में हालात बाहरी हस्तक्षेप, विशेषकर रॉ के कारण खराब हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बलूचिस्तान में रॉ काम कर रही है। सब लोग मुझसे सबूत मांगते थे। अब इससे बढ़कर और क्या सबूत होगा कि उनका एक अधिकारी बलूचिस्तान में बैठ कर काम कर रहा है।'
दुनिया के 50 महान नेताओं में 'मफलरमैन', मोदी लिस्ट से बाहर
'फॉर्च्यून' पत्रिका ने दुनिया के 50 'ग्रेटेस्ट लीडर्स' यानी महान नेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थान बनाया है।
उन्हें महान नेताओं में 42वें स्थान पर जगह दी गई है। हालांकि इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नहीं है। पिछले साल मोदी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर थे।
लिस्ट पर गौर करें तो पहले नंबर पर एमजॉन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस हैं। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल को इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर जगह दी गई है। म्यांमार में सैन्य शासन खत्म करके 50 साल में पहली बार असैनिक राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली आंग सान सू ची को तीसरा स्थान मिला है।
ट्विटर पर अखिलेश और केजरीवाल के फॉलोवर बने पीएम मोदी
- फोटो : PTI
ट्वीटर और फेसबुक पर काफी सक्रिय रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूं तो करोडों लोग फोलो करते हैं। लेकिन जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी खुद फॉलो करें ऐसे ही खास लोगों की लिस्ट में जुड़ गया है यूपी और दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम।
मोदी ने होली के अवसर पर ट्वीटर पर 150 और नए लोगों को फोलो करना शुरू कर दिया है। इसमें उनके बड़े राजनीतिक विरोधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम भी है।
पीएम मोदी के इस कदम की सराहना करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो उनका शुक्रिया भी अदा किया। केजरीवाल ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी सर मुझे फोलो करने के लिए शुक्रिया। हैप्पी होली। आज गिले शिकवे भूलने का दिन है। मैं उम्मीद करता हूं भविष्य में केंद्र और दिल्ली एक दूसरे के साथ बेहतर तरीके से काम करेंगे।'
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन लोगों में शुमार हो गए जिन्हें पीएम मोदी फोलो करते हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, लालू यादव, उनके पुत्र तेजस्वी यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई सांसदों के नाम भी शामिल हैं।
राज्यपाल का आजम पर पलटवार, योग्यता पर उठाए सवाल
- फोटो : amar ujala
अपने बयानों से राज्यपाल राम नाईक व राजभवन की भूमिका पर सवाल उठाने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर राज्यपाल राम नाईक ने तगड़ा पलटवार किया है।
राज्यपाल ने विधानसभा के अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को भेजे गए अपने पत्र में आजम की योग्यता पर सवाल उठाए हैं और कहा कि उनकी भाषा विधानसभा की गरिमा, मर्यादा एवं परम्परा के अनुकूल नहीं है।
ऐसे में उनका बयान उनकी योग्यता पर प्रश्न चिन्ह के समान है कि वह इस कार्य के योग्य हैं या नहीं। राज्यपाल ने पत्र की एक कापी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी भेजे जाने की बात कहते हुए उनसे (मुख्यमंत्री से) विचार-विमर्श की बात कही।