सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ बृहस्पतिवार को अयोध्या में 2.77 एकड़ भूमि के विवाद की सुनवाई करेगी। संविधान पीठ बृहस्पतिवार को आगे होने वाली सुनवाई की रूपरेखा तैयार करेगी। अब तक इस मामले से जुड़ी 14 अपीलों की सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ कर रही थी, लेकिन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने इस मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ गठित कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर
वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, कार्यक्रम में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गीत रामायण कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वदेश दर्शन योजना के तहत सारनाथ विकास के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक आज, 2019 की रणनीति पर होगी चर्चा
कांग्रेस कोर ग्रुप की वीरवार को होने जा रही बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी करेंगे।माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कई राज्यों में नए सहयोगियों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने की जो रणनीति बनाई है, उसे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एवं दूसरे केंद्रीय नेताओं के सामने रखा जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
आलोक वर्मा को लेकर पीएम आवास पर हुई सेलेक्ट कमेटी की बैठक, वर्मा के चहेते अफसर वापस लौटे
सीबीआई निदेशक के मामले को लेकर बुधवार रात पीएम आवास पर एक अहम बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में जस्टिस सीकरी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। सीवीसी ने बैठक में आलोक वर्मा और सीबीआई से जुड़े कई दस्तावेज रखे। माना जा रहा है कि वीरवार को एक बार फिर सेलेक्ट कमेटी की बैठक होगी।
पढ़ें पूरी खबर
आधार में नाम, पता बदलवाना हुआ महंगा, अब देनी होगी इतनी कीमत
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार में बदलाव से जुड़ी सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। अब उपभोक्ताओं को प्रत्येक बायोमीट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा पता, फोन नंबर इत्यादि बदलवाने के लिए 50 रुपये देने होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
अंतरिक्ष पर भी पड़ा अमेरिकी शटडाउन का असर, हबल को ठीक करना मुश्किल
नासा ने अपने लगभग 30 साल पुराने स्पेस टेलीस्कोप हबल को लेकर बयान दिया है। नासा के मुताबिक उसके इस स्पेस टेलीस्कोप का कैमरा 'वाइड फील्ड 3' हार्डवेयर समस्या के कारण काम करना बंद कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी शटडाउन से इस समस्या को ठीक करना कठिन है, क्योंकि कुछ प्रमुख सरकारी कर्मचारी जो इसे ठीक कर सकते हैं, वर्तमान में काम करने से मना कर चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर