फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: केरल की विजयन सरकार के दो मंत्रियों का इस्तीफा, महाराष्ट्र के सीएम ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा

Sun, 24 Dec 2023 01:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू और बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह अब केबी गणेश और कडन्नप्पल्ली रामाचंद्रन नए मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
विज्ञापन
News Updates - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू और बंदरगाह मंत्री अहमद देवरकोविल ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह अब केबी गणेश और कडन्नप्पल्ली रामाचंद्रन नए मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के वर्ली नाका में एक स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। इस स्वच्छता अभियान पर सीएम शिंदे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'गहरी सफाई का अभियान जारी है। पूर मुंबई में सफाई की जा रही है। इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे मुंबई को गहराई से साफ करना, सड़कों को साफ करना और गंदगी को हटाना है। इस अभियान में नागरिक भी हिस्सा ले रहे हैं।'
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से फरार होने की कोशिश कर रहे तीन युवक घायल

असम के तिनसुकिया जिले में प्रतिबंधित यूएलएएफ (आई) में शामिल होने जा रहे तीन युवक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने पर घायल हो गए। यह घटना शनिवार की देर रात को घटी, जब तीनों को सदिया ले जाया जा रहा था। सदिया के पुलिस अधीक्षक मृणाल डेका ने बताया कि तीनों चापाखुवा इलाके का रहने वाला है। उनके परिवार ने पुलिस को सूचना दी कि वे तीनों घर से भागकर प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने जा रहे थे। 

पुलिस ने तीनों युवकों को अरुणाचल प्रदेश के खरसांग से पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे ढोला इलाके में एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही तीनों को पुलिस वाहन में बैठाया गया, वे पुलिसवालों से हथियार छीनने की और अंधेरे की आड़ में जाकर छिपने की कोशिश करने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी ने गोलीबारी की, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें