फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बीजेडी की राज्यसभा सांसद ममता ने छोड़ी पार्टी; लक्ष्मण प्रसाद ने मणिपुर के राज्यपाल पद की ली शपथ

Wed, 31 Jul 2024 01:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने बताया कि आज स्पीयर कॉर्प्स की प्रादेशिक सेना के सैनिकों ने भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त पटरियों के पास पहुंचने से पहले ही खोंगसांग जाने वाली एक मालगाड़ी को रोककर आने वाली आपदा को टाल दिया। सतर्क गश्ती दल द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से चावल के 21 वैगन ले जा रही ट्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।

विज्ञापन

 

मणिपुर के राज्यपाल पद की आचार्य ने ली शपथ

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। बता दें, आचार्य को असम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
 
 

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के राज्यपाल
झारखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर संतोष कुमार गंगवार ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह राज्य देश में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा और तरक्की, प्रगति में अपने मापदंड स्थापित करेगा। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा क्षेत्र है।'

बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा
पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेल डिवीजन में रंगापानी स्टेशन के पास बुधवार को एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एनएफआर के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि मालगाड़ी का खाली डिब्बा सुबह पौने 11 बजे रंगपानी साइडिंग की ओर जा रहा था, तभी ट्रेन पटरी से उतर गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रेल यातायात में कोई व्यवधान नहीं है। रेलकर्मियों ने पटरियों को तुरंत साफ कर दिया। 
विज्ञापन

सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा



बीजेडी सांसद ममता मोहंता ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा से भी त्यागपत्र दे दिया। मोहंता अप्रैल 2020 में ओडिशा से राज्यसभा सांसद चुनी गईं थीं। वह महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्रालय की परामर्श समिति और सामाजिक न्याय और अधिकारिता संसदीय समिति की सदस्य थीं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें