फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: 22 अगस्त को होगी वक्फ बोर्ड पर बनी JPC की पहली बैठक; क्रिप्टोकरेंसी-जबरन वसूली में गुजराती गिरफ्तार

Sun, 18 Aug 2024 01:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बताया कि 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की क्रिप्टोकरेंसी सहित अपहरण और जबरन वसूली के मामलों में कथित तौर पर शामिल गुजरात के शैलेश बाबूलाल भट्ट को धन शोधन रोधी कानून के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी द्वारा सूरत पुलिस-सीआईडी द्वारा सतीश कुंभानी के खिलाफ दर्ज की गई दो एफआईआर पर संज्ञान लेने के बाद शुरू हुई। एजेंसी ने कहा कि कुंभानी बिटकनेक्ट कॉइन नामक कंपनी के प्रमोटर थे, जिसने 2017-18 के दौरान निवेशकों को अपनी योजनाओं में पैसा लगाने का लालच दिया था। आरोप लगाया कि कुंभानी ने जनवरी 2018 में बिटकनेक्ट कॉइन की बिक्री अचानक बंद कर दी। अपना प्लेटफॉर्म बंद कर जनता को धोखा देकर पैसे लेकर भाग गए। शैलेश ने कंपनी की योजनाओं में पैसा लगाया था। अपने निवेश को वापस पाने के लिए भट्ट ने कुंभानी के दो कर्मचारियों का अपहरण किया और फिरौती के रूप में 2091 बिटकॉइन, 11000 लाइटकॉइन और 14.50 करोड़ रुपये नकद जबरन वसूली की। एजेंसी ने कहा, मौजूदा विनिमय दरों के अनुसार इन क्रिप्टो फंडों की कीमत 1232.50 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


22 अगस्त को होगी जेपीसी की पहली बैठक
दिल्ली में संसद भवन एनेक्सी में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की पहली 22 अगस्त को बैठक होगी। जिसमें केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधि सदस्यों को विधेयक के बारे में जानकारी देंगे।

कोलकाता में ब्लू लाइन की मेट्रो सेवाएं 40 मिनट तक रही बाधित

कोलकाता में सिग्नल प्वाइंट सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को ब्लू लाइन के दक्षिणेश्वर और दमदम स्टेशनों के बीच अप और डाउन दोनों खंडों पर मेट्रो रेलवे सेवाएं 40 मिनट से अधिक समय तक स्थगित रही। मामले में कोलकाता मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, इस दौरान दमदम-न्यू गरिया (कवि सुभाष) स्टेशनों के बीच सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। बता दें कि ब्लू लाइन के दक्षिणेश्वर-दमदम खंड के बीच दमदम समेत महानगर के उत्तरी हिस्से में चार स्टेशन हैं। जबकि पूरा ब्लू लाइन कॉरिडोर शहर के उत्तरी और दक्षिणी छोरों को जोड़ता है - दक्षिणेश्वर से न्यू गरिया (कवि सुभाष) तक। मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि खराबी को ठीक करने के बाद, दोपहर 1:45 बजे से दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष के बीच पूरे खंड पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गईं।

महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश

महाराष्ट्र से एक शख्स के निजी अंग को घायल करने की खबर सामने आई है। दरअसल, ठाणे जिले में एक 30 साल के शख्स ने कथित तौर पर एक महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर महिला ने उसके निजी अंग को चमचे से मारकर घायल कर दिया। शख्स को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।  एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनिल सत्यनारायण रच्चा ने शराब के नशे में धुत होकर 26 वर्षीय महिला से उसके घर में बदसलूकी करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि शख्स और महिला एक-दूसरे को जानते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रच्चा महिला के घर गया और जबरदस्ती करने लगा। उसने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ। खुद को बचाने के लिए महिला रसाई में भागी और चमचा उठा लाई। बाद में व्यक्ति के गुप्तांग पर चमचे से हमला कर दिया। दर्द से चिल्लाते हुए रच्चा महिला के घर से बाहर निकला। अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने रच्चा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अब भी अस्पताल में है।

ठाणे पुलिस ने यूपी के वांछित दो हत्यारे भाइयों को दबोचा

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की हत्या के बाद सात साल से फरार चल रहे दो भाइयों को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रयागराज जिले के शुक्लापुर निवासी प्रशांत कपिल शुक्ला और प्रभात कपिल शुक्ला को शुक्रवार की रात वसंत विहार इलाके से गिरफ्तार किया। ठाणे शहर पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में दोनों भाई-बहन आरोपी थे।

हैदराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश

तेलंगाना के हैदराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

'एक राखी देश के जवानों के नाम' कैंपेन

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'एक राखी देश के जवानों के नाम' कैंपेन को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की।
 

कांग्रेस अध्यक्ष ने की तमाम नियुक्तियां

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नियुक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उमर खान को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष और रुहुल अमीन को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वॉर रूम के अध्यक्ष की नियुक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चल्ला वम्शी चंद रेड्डी को महाराष्ट्र वॉर रूम का अध्यक्ष, नवीन शर्मा को हरियाणा वॉर रूम का अध्यक्ष और गोकुल बुटेल को जम्मू-कश्मीर वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिले आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कर्ज में डूबे दक्षिणी राज्य के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की। सूत्रों ने बताया कि आम बजट के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक थी। इसमें नायडू ने आंध्र के लिए की गई प्रमुख घोषणाओं के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। बजट में आंध्र की नई राजधानी के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और राजकोषीय चुनौतियों से निपटने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने के लिए अधिक केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कि आंध्र प्रदेश का सार्वजनिक ऋण 2019-20 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के 31.02 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 33.32 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले पांच वर्षों में राजकोषीय स्वास्थ्य के बिगड़ने का संकेत देता है। नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य के मसलों पर चर्चा की। इससे पहले नायडू केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भी मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें