फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: महाराष्ट्र में झड़पों के बाद सोशल मीडिया ग्रुप्स पर सख्ती; दो राज्यों में सड़क हादसों के दौरान 12 मरे

Wed, 24 Jan 2024 05:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस ने सोशल मीडिया के सभी ग्रुप एडमिन को इस बात का ध्यान रखने को कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए झड़प से संबंधित किसी भी चुटकुले या वीडियो को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस (एमबीवीवी पुलिस) ने सोशल मीडिया ग्रुप के सभी ग्रुप एडमिन के लिए एक नोट जारी किया है। उन्होंने सभी ग्रुप एडमिन को इस बात का ध्यान रखने को कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए झड़प से संबंधित किसी भी चुटकुले या वीडियो को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। इस आदेश का उल्लंघन होने पर पुलिस ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन



 

बंगलूरू से लापता बच्चा हैदराबाद में मिला

बंगलूरू में एक 12 साल का लड़का 21 जनवरी से लापता हो गया था। व्हाइटफील्ड में कोचिंग सेंटर से निकलने के बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा। बच्चे की पहचान परिनव के तौर पर की गई ह जो डीन्स अकादमी गुंजूर शाखा का छात्र है। 

इस दौरान पुलिस ने जितनी बार सीटीटीवी के जरिए उसका पता लगाने की कोशिश की, वह हमेशा उस दौरान दूसरे स्थान पर पहुंच जाता था। इस दौरान सोशल मीडिया का सहारा लिया गया। कुछ लोगों ने बच्चे की तस्वीर को ऑनलाइन प्रसारित किया। इस तस्वीर के जरिए ही बंगलूरू के एक व्यक्ति ने हैदराबाद की मेट्रो में बच्चे की पहचान की। बच्चे ने अपनी पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। 

परिनव के पिता ने कहा, 'हमें नहीं पता कि वह वहां कैसे पहुंचा। हम उसे लेने के लिए हैदराबाद जा रहे हैं। एक बार सारी जानकारी मिलने के बाद हम आपको पूरी घटना के बारे में बताएंगे। मैं उस अजनबी शख्स का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे बेटे की पहचान की।'

परिनव की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने बेटे से घर वापस आने के लिए आग्रह कर रही थी। उन्होंने अब एक दूसरा पोस्ट शेयर करते हुए लोगों का धन्यवाद किया है। 

महाराष्ट्र में बस ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक राज्य परिवहन बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे अहमदनगर-कल्याण रोड पर घटी। जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, बस उस ट्रक के साथ एक कार से भी टकरा गई। इसमें कुल छह लोगों की मौत हो गई, जिसमें से कुछ की मौत मौके पर ही हो गई थी। 

ओडिशा में ट्रक पलटने से छह की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले में भारी बारिश के बीच बुधवार को एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर धरसुनी घाट इलाके में हुई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को बारिपदा के पंडित राघुनाथ मुर्मू (पीआरएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम फरवरी में करेंगे अयोध्या का दौरा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मंख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ फरवरी के पहले सप्ताह में राम मंदिर का दौरा करेंगे। 

कोयंबटूर विस्फोट: एनआईए ने दो और को बनाया आरोपी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक नया आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र में 2022 के कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले के दो और लोगों आरोपी बनाया गया है। एजेंसी का दावा है कि ये बम धमाके आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से प्रेरित थे।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि कोयंबटूर निवासी मोहम्मद अजरुद्दीन उर्फ अजर और मोहम्मद इदरी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल तेरह लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल हो चुका है।

कोयंबटूर के उक्कडम के ईश्वरन कोविल स्ट्रीट में एक प्राचीन मंदिर के पास 23 अक्तूबर, 2022 को विस्फोट हुआ था। एजेंसी का दावा है कि इसका मास्टरमाइंड कथित रूप से जमेशा मुबीन था। मुबीन ने आईएसआईएस की कट्टर विचारधारा से प्रेरित को इस आतंकी कृत्य को अंजाम दिया था। 

प्रवक्ता ने बताया कि एनआईए की जांच में पाया गया कि मुबी ने मोहम्मद अजरुद्दीन, उमर फारूक, शेख हिदायतु्ल्ला औरक सनोफर अली के साथ मिलकर इरोड जिले के सत्यमंगल इलाके के जंगल में आतंकवादी हमलों की साजिश रची। प्रवक्ता ने कहा, हमले का मकसद काफिरों से बदला लेना था। जैसा कि हमले से कुछ दिन पहले आरोपियों द्वारा बनाए गए वीडियो में कहा गया था। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र: आतंकियों को फंडिंग के मामले में इंजीनियर गिरफ्तार
वहीं, महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के कथित तौर पर समर्थन करने और उसे फंडिंग करने के आरोप में नासिक शहर से एक इंजीनियर को बुधवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय इंजीनियर की गिरफ्तारी की के साथ ही एटीएस ने आईएएसएस के समर्थन फंडिंग से अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उसने आईएसआईएस को तीन बार पैसा हस्तांतरित (ट्रांसफर) किया था। उन्होंने बताया कि आोपी के कुछ सहयोगियों से कई राज्यों में पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें