गुवाहटी कस्टम ने भारत-भूटान सीमा पर असम के दर्रांगा के पास 103 सोने के बिस्किट जब्त किए। इसकी कीमत करीबन 1.32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 2.27 लाख विदेशी मुद्रा और 1.12 लाख रुपये बरामद की गई है।
कालीकट एयरपोर्ट पर सात चांदी के रंग की चम्मच जब्त
कालीकट इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री के बैग से 50 ग्राम वजन के सात चांदी के रंग की चम्मच और तीन एल आकार की चाबियां जब्त की।
तमिलनाडु में अन्नमलाई ने सीएम पर साधा निशाना
तमिलनाडु में भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव को केवल 40 दिन बचे हैं। आगामी चुनाव तमिलनाडु की राजनीति में परिवर्तन की नींव के रूप में काम करेंगे। द्रमुक के भ्रष्टाचार का दिन समाप्त होगा।
अन्नामलाई ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'कहां हैं हमारे मुख्यमंत्री? वह स्पेन में है। उन्होंने बताया कि सीएम तमिलनाडु में निवेश के लिए स्पेन गए है। तो यहां चार दिन पहले ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट क्यों हुई? वह स्पेन केवल अपने पैसों को सुरक्षित रखने गए हैं। मैंने यह बात तब भी कही थी, जब सीएम दुबई गए थे।'
शिवसेना विधायक अनिल बाबर का निधन
शिवसेना विधायक अनिल बाबर का महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया।पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी निधन की खबर पाकर आज मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। अनिल बाबर के परिवार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सांगली के लिए रवानाहो गए हैं।
आरबीआई के पूर्व गवर्नर ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। पूर्व सीएम के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि मंगलवार को मातोश्री में आरबीआई के पूर्व गवर्नर की मेजबानी करके उन्हें खुशी मिली। रघुराम राजन ने उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और उनके बेटे आदित्य और तेजस से मुलाकात की।