फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: तमिलनाडु में 400 किलो मादक पदार्थ जब्त; मिजोरम में तीन म्यांमारी नागरिक समेत सात गिरफ्तार

Mon, 11 Mar 2024 06:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कस्टम अधिकारी श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर तट के किनारे मछली पकड़ने वाले गावों की लगातार जांच कर रहे हैं। इस मामले में वे सुल्तान नाम के व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिची सेंट्रल इंटेलिजेंस डिवीजन ने पुदुकोट्टई जिले के मिमिसल समुद्र तट के पास इराल पन्नई में कस्टम अधिकारियों ने छापेमारी की। इस छापेमारी में उन्होंने 876 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया। इसक कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने 110 करोड़ रुपये कीमत की 100 किलो हाशीश भी जब्त की है। कस्टम अधिकारी श्रीलंका में मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर तट के किनारे मछली पकड़ने वाले गावों की लगातार जांच कर रहे हैं। इस मामले में वे सुल्तान नाम के व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में तीन म्यांमार के नागरिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर बेहिसाब नकदी रखने का आरोप है। असम राइफल्स ने इस घटना की जानकारी दी है। एक खुफिया सूचना के आधार पर रविवार को आरडीएस बंगतलांग जंक्शन के पास एक पिकअप ट्रक में सवार सात लोगों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से कुल 2.86 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा तथा 4.7 करोड़ म्यांमार क्यात जब्त किए गए हैं।  नकदी लाने-ले जाने में इस्तेमाल किए गए पिकअप ट्रक को भी जब्त किया गया है।

पकिस्तानी महिला के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के मामले में मुंबई एटिएस ने 31 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुछ महीनों से व्यक्ति एक महिला से सोशल मीडिया पर बात कर रहा था। उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई थी कि व्यक्ति उस महिला की सारी बातें सुनने लगा। व्यक्ति पर आरोप है कि वह एक ऐसी जगह पर काम कर रहा था , जो देश के लिए संवेदनशील है। व्यक्ति ने पैसे के बदले महिला के साथ जरूरी जानकारी साझा की थी।

असम में 3.24 करोड़ की सोने की 29 बिस्किट जब्त

गुवाहटी कस्टम ने सोमवार को सोने की 29 बिस्किट बरामद की है। इसकी कीमत करीब 3.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कामाख्या रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति अपने कमर में इसे छिपाकर अवध असम एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन

मराठा आरक्षण हिंसा: आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक होंगे एसआईटी प्रमुख

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी संदीप कार्णिक को विशेष जांच दल (एसआईटी) का प्रमुख नियुक्त किया है। इनका नाम 2011 में किसानों पर हुई गोलीबारी की रिपोर्ट में आया था। अब उनकी अध्यक्षता में टीम मराठा आरक्षण हिंसा की जांच करेगी। कार्णिक और तीन अन्य अधिकारियों पर अगस्त 2011 में पुणे जिले की मावल तहसील में किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी का आरोप लगाया गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। राज्य के गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि कार्णिक एसआईटी का नेतृत्व करेंगे, जो कुछ महीने पहले मराठा आरक्षण विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा की गहन जांच करेगी। बता दें कि अक्तूबर 2023 में प्रदर्शन के दौरान हिंसा की सूचना मिली थी, जिसमें बीड में दो विधायकों के घरों और अन्य संपत्तियों में तोड़फोड़ और आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें