फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News: अमेरिकी नागरिक पर होटल कर्मचारी से यौन उत्पीड़न करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 10 Dec 2023 01:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तुर्भे इलाके में स्थित होटल में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। 23 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब वह कमरे में सफाई करने कई तो आरोपी ने कथित तौर पर बाथरॉब उतार दिया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई में एक होटल में हाउस कीपिंग का काम करने वाली महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 26 साल के एक अमेरिकी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह घटना तुर्भे इलाके में स्थित होटल में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। 23 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब वह कमरे में सफाई करने कई तो आरोपी ने कथित तौर पर बाथरॉब उतार दिया और उससे संबंध बनाने को कहा।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर अमेरिका के पेन्सिलवेनिया निवासी व्यक्ति के खिलाफ शनिवार रात  प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

मुंबई में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि एक नाइजीरियाई महिला को मुंबई से दिल्ली में दो करोड़ रुपये की हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया सूचना के आधार पर एआईयू ने शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही महिला को रोका। तलाशी के बाद 20 कैप्सूल जब्त किए, जिसमें कथित तौर पर हेरोइन थी और उसे पीतल में छिपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान विक्टोरिया ओकाफोर नाम की आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास मादक पदार्थ था। पड़ोसी पालघर जिले के नालासोपारा के ओन्ये नाम के एक व्यक्ति ने उसे मादक पदार्थ सौंपा था। अधिकारी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस ने ट्रेलर ट्रक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक निजी बस ने एक ट्रेलर ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात यात्री घायल हुए हैं। 

बता दें, रायगढ़ के खोपोली में देर रात एक बजकर 40 मिनट पर दुर्घटना हुई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। यहां के पुलिस अधिकारी ने बताया कि 43 वर्षीय बस चालक शिरीष ढेकाले ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस आगे चल रहे एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। वहीं, दूसरे चालक राजू गावड़े की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें