फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: महाराष्ट्र में दामाद ने की पत्नी-ससुर समेत चार की हत्या; बारिश की वजह से तमिलनाडु में दो लोगों की मौत

Wed, 20 Dec 2023 06:59 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यवतमाल के एसपी पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी गोविंद पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।  
विज्ञापन
Maharashtra Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक रौंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के कलंब में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुर सहित चार लोगों की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


यवतमाल के एसपी पवन बंसोड़ ने बताया कि आरोपी गोविंद पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।  

नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे टैंकर और मशीन में लगाई आग

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने बुधवार तड़के सड़क निर्माण कार्य में लगी एक मशीन और एक टैंकर में आग लगा दी।

घटना महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित हिदुर-डोडूर गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोयरकोटी से आगे जोड़ने वाली गांव की सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था, जहां नक्सलियों ने मशीन और काम में लगे वाहन में आग लगा दी। 

पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने इलाके में एक पर्चा भी लगाया है, जिसमें 22 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है।
 
 

अमरावती में रंजिश के चलते शख्स ने वैन से तीन लोगों को कुचला

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपनी मिनी वैन से टक्कर मारकर बुजुर्ग दंपति और उनकी बहू की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि यह घटना नचोना गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई। आरोपी और पीड़ित पड़ोसी थे और उनके बीच विवाद था। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया। जब पीड़ित अपने घर के सामने सड़क पर खड़े थे तभी आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मिनी वैन से उन्हें टक्कर मार दी।

मृतकों में 70 वर्षीय एक शख्स, 67 वर्षीय उनकी पत्नी और 30 साल की बहू  शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र सरकार ने की दुध उत्पादकों के लिए सब्सिडी की घोषणा

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को दुध उत्पादकों के लिए पांच रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी की घोषणा की है, जो अगले दो महीनों तक जारी रहेगा। पशुपालन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा में इसकी घोषणा की।

महाराष्ट्र विधान परिषद ने बुधवार को राज्य में मेट्रो परिचालन द्वारा खपत की जाने वाली बिजली पर बिजली शुल्क माफ करने के लिए एक विधेयक पारिस किया है। राज्य के डिप्टी सीएम ने कहा, यह कदम मुंबई में मोनोरेल सेवाओं को दी गई छूट के अनुरूप है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो सेवाओं खपत की जाने वाली ऊर्जा पर शुल्क में छूट की मांग की थी। 

तमिलनाडु में बारिश के कारण अबतक आठ की मौत

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में बुधवार को बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। राज्य मंत्री ईवी वेलू ने कहा कि अबतक मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। स्कूली छात्रों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी अभी भी भारी बारिश के कारण जूझ रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तमिलनाडु को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। डिफेंस पीआरओ चेन्नई ने बताया कि राज्य प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। 

अपनी लग्जरी कार से नौ लोगों की हत्या के आरोपी ने वापसी ली जमानत याचिका

गुजरात हाईकोर्ट ने जुलाई में अहमदाबाद में भीड़ में अपनी तेज रफ्तार लग्जरी कार को टक्कर मारकर नौ लोगों की हत्या करने और 13 अन्य को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार कॉलेजियन तात्या पटेल की नियमित जमानत याचिका का बुधवार को निपटारा कर दिया। दरअसल, आरोपी ने खुद ही याचिका वापस ले ली। अदालत ने पहले कहा था कि वह 20 वर्षीय आरोपी को जमानत देने के इच्छुक नहीं है। पटेल पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

डीआरआई ने 890 ग्राम कोकीन जब्त की

इस बीच मुंबई में डीआरआई अधिकारियों ने युगांडा की राष्ट्रीयता की एक महिला को गिरफ्तार किया है। डीआरआई ने नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए उसे पकड़ा है। उसने अपने विग और इनरवियर के अंदर ड्रग्स छिपा रखा था। उसके पास से 890 ग्राम कोकीन जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 8.9 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें