फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-NZ Ties: न्यूजीलैंड के डिप्टी PM बोले- भारत दुनिया में उभरता भू-राजनीतिक दिग्गज, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर

Sat, 31 May 2025 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली में अनंत एस्पेन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पीटर्स ने एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इसका मकसद 16 मार्गों पर कोडशेयर समझौतों की संभावना तलाशना है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, शैक्षिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विंस्टन पीटर्स, न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में भारत भू-राजनीतिक दिग्गज के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में न्यूजीलैंड और भारत के बीच मजबूत होती साझेदारी पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


नई दिल्ली में अनंत एस्पेन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पीटर्स ने एअर न्यूजीलैंड और एअर इंडिया के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, इसका मकसद 16 मार्गों पर कोडशेयर समझौतों की संभावना तलाशना है। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, शैक्षिक और व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने से एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों मजबूत द्विपक्षीय संबंध के साथ ही रक्षा संबंध बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पीटर्स ने दोनों देशों के बीच हुए रक्षा सहयोग समझौते पर भी प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें: Javed Akhtar: 'भारत-पाकिस्तान राजनीतिक संबंध में सुधार की आशा नहीं'; जावेद अख्तर ने पड़ोसी देश पर कही बड़ी बात
विज्ञापन


संयुक्त टास्क फोर्स 150 का नेतृत्व कर रही न्यूजीलैंड नौसेना
उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड नौसेना वर्तमान में संयुक्त टास्क फोर्स 150 का नेतृत्व कर रही है, जिसका काम महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की सुरक्षा करना तथा हिंद महासागर और अदन की खाड़ी में आतंकवाद, तस्करी और समुद्री डकैती का मुकाबला करना है। इस मिशन में भारत की भूमिका हमारी बढ़ती रणनीतिक सहयोग का एक मजबूत संकेत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारत का रक्षा दमखम: 2047 तक बजट 5 गुना तक पहुंचने का अनुमान, उत्पादन और निर्यात में भी आएगा जबरदस्त उछाल

राहुल से भी मिले विंस्टन
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। पीटर्स से मुलाकात के दौरान गांधी के साथ लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें