फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जाने वाले यात्रियों को लिए नया नियम, अब 350 ग्राम से ज्यादा पाउडर नहीं ले जा सकेंगे

Sun, 24 Jun 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका जाने वाले यात्रियों के लिए एक नया नियम बनाया गया है। जिसके तहत अब वह शनिवार 30 जून से 350 ग्राम से ज्यादा पाउडर जैसा सामान अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे। यह नियम बीते साल हुई एक घटना के बाद बना है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया में खाड़ी से आए विमान में पाउडर जैसे पदार्थ से विस्फोटक बनाने की कोशिश का पर्दाफाश हुआ था। इसके बाद यूएस ट्रांसपोर्टेशन सिक्यॉरिटी ऐडमिनिस्ट्रेशन (TSA) ने यह नियम लागू किया है।

विज्ञापन


एयरलाइंस ने अमेरिका की ओर उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए सूचना जारी की है। उसमें कहा गया है कि ऐसी चीजें चेक-इन बैग्स में रखें। जिससे अतिरिक्त जांच ना करनी पड़े। साथ ही यदि कोई पाउडर जैसा सामान मिले तो उसे फेंका जा सके। इस पाउडर में मसाले का पाउडर, टैलकम और कॉस्मेटिक पाउडर भी शामिल है।

अभी इसकी मात्रा 350 ग्राम रखी गई है लेकिन अगर कोई इससे अधिक मात्रा में पाउडर ले जाता हुआ पकड़ा गया तो उसे अतिरिक्त जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इससे ज्यादा मात्रा में ले जाए गए पाउडर की एक्सरे स्क्रीनिंग की जाएगी। कंटेनर को खोलकर देखा जाएगा। साथ ही यदि किसी को बेबी फॉर्मूला, मानव अवशेष या ड्यूटी फ्री पाउडर ले जाना है तो उसे विशेष पैकिंग के साथ कैबिन में ले जाया जा सकता है। इसके लिए यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।
विज्ञापन


बता दें एयर इंडिया से बड़ी संख्या में रोज लोग दिल्ली या मुंबई से सीधे अमेरिका के लिए उड़ान भरते हैं। यूनाइटेड एयरलाइंस की रोज एक उड़ान दिल्ली और मुंबई के लिए है। अब तो डेल्टा भी जल्द ही मुंबई के लिए उड़ान सेवा शुरू करने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें