फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: 'सर नहीं, आप मुझे बॉस बोलेंगे!' रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियर से यह बात कही तो होने लगी चर्चा

Sat, 10 Jul 2021 07:58 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। मंत्रालय में अपना पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले दफ्तर का टाइम बदला। इस दौरान रेलमंत्री की एक इंजीनियर के साथ मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, रेलमंत्री ने इंजीनियर से कहा कि आप मुझे बॉस बोलेंगे…?
विज्ञापन
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले फेरबदल में कई नए मंत्रियों को जगह दी गई है तो कई पुराने मंत्रियों को बदल दिया गया है। इस फेरबदल में रेल मंत्री भी बदले गए हैं। अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। मंत्रालय में अपना पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले दफ्तर का टाइम बदला। इस दौरान रेलमंत्री की एक इंजीनियर के साथ मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, रेलमंत्री ने इंजीनियर से कहा कि आप मुझे बॉस बोलेंगे…?

विज्ञापन


रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कार्यालय में अपने सहयोगियों से मुलाकात की। रेलमंत्री का अपने सहयोगियों से मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने सहयोगियों से कह रहे हैं कि 'बहुत बढ़िया काम करेंगे, खूब मजा आएगा..जिंदगी में लगे कि हां, मजा आया।' 

इस दौरान रेल मंत्रालय के एक कर्मचारी ने मंत्री से अपने दूसरे सहयोगी की तरफ से इशारा करते हुए कहा, 'हमलोग कल बात कर रहे थे कि हमारे यह सहयोगी उसी कॉलेज से पढ़े हैं, जहां से आपने पढ़ाई की है।'  यह बात सुनकर रेलमंत्री काफी खुश हो जाते हैं और हाथ से इशारा कर इंजीनियर को अपने करीब आने के लिए कहते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि 'आओ-आओ गले लगते हैं।'
विज्ञापन


वीडियो में नजर आ रहा है कि रेलवे इंजीनियर, नए मंत्री के गले लगता है और फिर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी ताली बजाकर उनका अभिवादन करते हैं। इस पर रेलमंत्री ने कहा- 'आओ गले लगते हैं। रेलमंत्री वैष्णव ने यह भी कहा, 'हमारे कॉलेज में जूनियर सीनियर को सर नहीं बॉस बोलता है, तो आप मुझे बॉस बोलेंगे…?'



बता दें कि पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के जोधपुर के एमबीएम से इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। अश्विनी उन नेताओं में शुमार हैं, जो पहले आईएएस अधिकारी थे, लेकिन फिर राजनीति में आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें